फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall chances on christmas in shimla hotels advance booking rush

करोड़ों के पर्यटन कारोबार को बर्फ की डोज, एडवांस में हो रही बुकिंग

Sun, 26 Nov 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Nov 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
snowfall chances on christmas in shimla hotels advance booking rush

हिमाचल में बीते दिनों हुई बर्फबारी ने पर्यटन कारोबार को अच्छी डोज दे दी है। नवंबर महीने के तीसरे और चौथे हफ्ते में हुई बर्फबारी से व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर के भी यादगार बनने की संभावना बन गई है। प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों को दिसंबर महीने में सैलानियों सहित हनीमून कपल के आने की ज्यादा उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भी प्रदेश में दिसंबर के पहले हफ्ते में दोबारा बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों मनाली, रोहतांग सहित केलांग, कल्पा में बीते दिनों हुई बर्फबारी से कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिसंबर महीने में अच्छी बर्फबारी देखने को मिलेगी। राजधानी शिमला में हालांकि अभी मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में शिमला सहित कई जगह बर्फबारी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में एडवांस बुकिंग का जोर
राजधानी शिमला के अधिकांश होटलों में दिसंबर माह के आखिरी हफ्ते के लिए एडवांस में कमरों की बुकिंग हो चुकी है। सैलानियों ने क्रिसमस से लेकर पहली जनवरी तक होटलों में कमरे बुक करवा लिए हैं।

शिमला होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी सूद का कहना है कि दिसंबर में स्नोफाल होने से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों सिर्फ वीकेंड पर ही सैलानी शिमला आ रहे हैं। अन्य दिनों में सैलानियों की आमद कम है।

बर्फबारी से मनाली के कारोबारी उत्साहित

snowfall chances on christmas in shimla hotels advance booking rush

बीते दिनों हुई बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली के कारोबारी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि मनाली में दिसंबर महीने में आने वाले सैलानियों की संख्या में बहुत अधिक इजाफा होगा।

होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते अभी होटलों में 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी हो गई है। क्रिसमस के दौरान कारोबार में और उछाल आएगा।

2016 में 25 साल बाद हुआ था व्हाइट क्रिसमस
शिमला। साल 2016 में राजधानी शिमला में 25 साल बाद क्रिसमस पर बर्फबारी हुई थी। 2016 से पहले 1991 में 25 दिसंबर को बर्फ गिरी थी।

बीते साल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कई बार शिमला, मनाली में बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में सैलानी हिमाचल आए थे।

सर्द मौसम में शिमला, डलहौजी, धर्मशाला गर्म

snowfall chances on christmas in shimla hotels advance booking rush

सर्द मौसम के बावजूद राजधानी शिमला, धर्मशाला और डलहौजी में रात का तापमान अधिक है। पहाड़ी क्षेत्रों में दिन में धूप खिलने से यहां रात के तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

शुक्रवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, धर्मशाला में 7.0 और डलहौजी में 9.2 रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना का न्यूनतम तापमान 5.7, सुंदरनगर 2.1, मंडी 5.3 और हमीरपुर का 5.1 रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान कम है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 और 27 नवंबर को मौसम साफ रहने, जबकि 28 को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। शिमला में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ऊना में अधिकतम तापमान 26.6, कांगड़ा में 25.8, सुंदरनगर में 23.9, भुंतर में 24.0, धर्मशाला में 17.8, नाहन में 21.6, सोलन में 23.0, चंबा में 24.3, डलहौजी में 14.3, बिलासपुर में 23.9 और हमीरपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बीते तीन दिन के दौरान तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

आने वाले दिनों में पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कल्पा में 1.4, मनाली में 0.4 और भुंतर में 1.0 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed