{"_id":"5bc447efbdec226993577b42","slug":"snowfall-at-peaks-of-manali-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली की चोटियों पर हल्का हिमपात, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली की चोटियों पर हल्का हिमपात, ठंड बढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने अचानक करवट बदली और दोपहर बाद मनाली सहित समूची ऊंची घाटी में हल्के बर्फ के फाहे गिरे। इससे ऊझी घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। घाटी की ऊंची चोटियों मकरव, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, मांगण कोट, मनाली पास, शिरघन तुंग, हामटा पास, शलीण धार और वनशीरू में ताजा हल्का हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। लोगों ने गर्म पकड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे से शुष्क रहा मौसम
हिमाचल में पिछले चौबीस घंटे से मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह और शाम के समय प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
शिमला में रविवार को धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, हमीरपुर 28.1, बिलासपुर 28.8, कांगड़ा 27.29, सुंदरनगर 26.7, भुंतर-नाहन 26.5, चंबा 25.3, सोलन 23, धर्मशाला 21.4, शिमला 19.4, कल्पा 16.8 और डलहौजी में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.1, कल्पा 3.0, मनाली 17, कुफरी 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन