फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall at hills of kullu chamba and mandi

मौसम ने ली करवट, चोटियों पर हिमपात मैदानों में छाया कोहरा

Tue, 02 Jan 2018 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 Jan 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
snowfall at hills of kullu chamba and mandi

नए साल के आगाज पर हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सूबे की चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला समेत निचले इलाकों में बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 2.7 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने चार जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। सोमवार को चंबा के भरमौर, मंडी की शिकारी देवी, कमरूनाग और रोहतांग समेत लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। भरमौर में आधे घंटे तक फाहे गिरने से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार चार जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मैदानी इलाकों में सात जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। शिमला में तेज हवाएं चलने से शहर के अधिकतम तापमान में तीन जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम धुंध पड़ रही है। कई इलाकों में सुबह 11 बजे सूरज निकल रहा है। 

न्यूनतम तापमान
केलांग    -9.2
कल्पा    -2.3
मनाली    0.6
सुंदरनगर    2.6
शिमला     2.7

Trending Videos

मैदानों में कोहरे ने बढ़ाई ठंड

snowfall at hills of kullu chamba and mandi

नए साल का आगाज होते ही हिमाचल में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। शिमला सहित अन्य मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चार जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से शहर में ठंड बढ़ गई है। शहर के अधिकतम तापमान में भी सोमवार को दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में सोमवार से कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे तक धूप नहीं खिलने के चलते मैदानी क्षेत्रों में खुश्क ठंड बढ़ गई है।

सुबह के अलावा शाम के समय भी मैदानों में कोहरा पड़ रहा है। शाम चार बजते ही दोबारा धुंध पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक सात जनवरी तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.2, ऊना में 21.0, धर्मशाला में 15.4, नाहन में 17.4, सोलन में 15.5, कांगड़ा में 19.5, बिलासपुर में 16.0, हमीरपुर में 20.0, चंबा में 16.3,

डलहौजी में 9.1, सुंदरनगर में 17.0, भुंतर में 18.5 और कल्पा में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, रविवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.2, कल्पा में माइनस 2.3, मनाली में 0.6, शिमला में 2.7, सोलन में 2.6, भुंतर में 3.0, ऊना में 5.2 और धर्मशाला में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed