{"_id":"5ccc38c0bdec22074f08c063","slug":"snowfall-and-rainfall-prediction-for-himachal-on-05-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, इस दिन से साफ होगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, इस दिन से साफ होगा मौसम
Fri, 03 May 2019 07:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कुछ मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, बिलासपुर में 37.0, हमीरपुर में 35.6, कांगड़ा-सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 30.5, धर्मशाला में 28.8, शिमला में 24.0, नाहन में 31.1, सोलन में 29.5, चंबा में 31.1, डलहौजी में 18.1, कल्पा में 17.8 और केलांग में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पांच से नौ मई तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
विज्ञापन