रोहतांग में फिर गिरी बर्फ, इस दिन भारी बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग समेत लाहौल-किन्नौर की चोटियों पर गुरुवार को भी ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू जिला के निचले इलाकों में बारिश के साथ अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। जिला कांगड़ा में गुरुवार को कहीं धूप और कहीं बारिश का माहौल रहा।
धर्मशाला में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर को बारिश हुई। खैरा इलाके में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्र किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से ऊना में अधिकतम तापमान 29.2, बिलासपुर में 26.4, हमीरपुर में 26.2, सुंदरनगर-भुंतर में 25.0, कांगड़ा में 24.7, नाहन में 23.9, सोलन में 23.0, चंबा में 22.9, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 17.9, कल्पा मे 14.3, डलहौजी में 10.1 और केलांग में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग - 4.6
कल्पा शून्य
मनाली 1.4
कुफरी 4.0
शिमला 6.7