{"_id":"624b029e1045dc7859763135","slug":"snowboard-skiing-competition-mehrajuddin-of-jammu-won-the-gold-himachal-overall-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नोबोर्ड-स्कीइंग प्रतियोगिता: जम्मू के मेहराजुदीन ने जीता स्वर्ण, हिमाचल ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नोबोर्ड-स्कीइंग प्रतियोगिता: जम्मू के मेहराजुदीन ने जीता स्वर्ण, हिमाचल ओवरऑल विजेता
Mon, 04 Apr 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Apr 2022 08:07 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में देश भर के 187 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। तीन दिन तक चली राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में मेजबान हिमाचल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन
स्नोबोर्ड-स्कीइंग प्रतियोगिता सिस्सू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल के सिस्सू में सोमवार को अखिल भारतीय अल्पाइन राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग की अल्पाइन जायंट सलालम स्नोबोर्ड प्रतियोगिता हुई। जिसमें जम्मू-कश्मीर के मेहराजुद्दीन खान ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर सेना की टीम के विवेक राणा रहे। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर भी सेना की टीम के करण सिंह रहे। प्रतियोगिता में देश भर के 187 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। तीन दिन तक चली राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में मेजबान हिमाचल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन
अल्पाइन के पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट हिमाचल के योगेश कुमार रहे। अल्पाइन महिला वर्ग में हिमाचल टीम की तनुजा ठाकुर अव्वल रहीं। क्रॉस कंट्री के पुरुष वर्ग में सेना के एथलीट शुभम परिहार अव्वल रहे। इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में आईटीबीपी की एथलीट प्रिंस कुमारी विजेता बनीं। स्नोबोर्ड में बेस्ट एथलीट जम्मू-कश्मीर के मेहराजुद्दीन खान रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने विजेता खिलाड़ियों को पदकों के साथ इनाम राशि भी वितरित की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस स्पर्धा को और भी बेहतर तरीके से करवाया जाएगा। लाहौल में विंटर खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन