{"_id":"5b868bcc42c792463a2e5b31","slug":"snake-in-mini-secretariat-at-paonta-sahib-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सचिवालय में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, कामकाज रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सचिवालय में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, कामकाज रहा ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी सचिवालय पांवटा परिसर में बुधवार को एक सांप घुस गया। जैसे ही कर्मी की नजर सांप पर पड़ी तो मिनी सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सांप को मारने के बाद ही कामकाज शुरू हो पाया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता, मेहर सिंह, संजय व पंकज कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे कार्यालय में खूब भीड़ जमा थी। मिनी सचिवालय के मैदानी तल पर वाहन पंजीकरण कार्यालय है। उसमें तैनात मेहर सिंह की नजर सिलिंग से नीचे लटक रहे सांप पर पड़ी।
विज्ञापन
सांप एसी में घुसने का प्रयास कर रहा था। सांप करीब सात फीट लंबा था। इससे कर्मचारी भयभीत हो गए। नगर परिषद के मुख्य पार्क में कार्यरत एक कर्मी ने हिम्मत दिखाई और डंडा लेकर अंदर चला गया।
विज्ञापन
उसने काफी मशक्कत के बाद सांप को मार दिया। इसके बाद कामकाज हो सका। एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि एक सांप सचिवालय में घुस गया था। जिसे मार दिया गया है।