{"_id":"4692aa42990512f559d49ea8dffa225b","slug":"snake-bite-9-years-old-boy-at-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में खेल रहे मासूम को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आंगन में खेल रहे मासूम को सांप ने डसा
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Mon, 07 Sep 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के पास खेल रहे नौ साल के मासूम को सांप ने डस लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां नादौन उपमंडल के तहत गौना में रविवार को एक बच्चे को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बच्चे को नादौन अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गौना गांव निवासी पुष्कर (9) पुत्र त्रिलोकी नाथ के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। इस कारण बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
नादौन के गौना गांव के चौथी कक्षा में पढ़ने वाला पुष्कर को रविवार को घर के आंगन में बैडमिंटन खेल रहा था। घर के साथ ही खड़े ट्रक के पास गया, जहां उसे सांप ने काट लिया। शाम को लगभग सात बजे जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर बीएस राणा का कहना है कि रविवार शाम को बच्चे को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। हाथ पर सांप के डंक के निशान थे। शव परिजनों को सौंप दिया है।