फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Smuggler tried to crush forest guards, left the vehicle and ran away, 33 devdar sleepers seized

Shimla: पट्टीढांक में तस्कर ने वन रक्षकों को किया कुचलने का प्रयास, गाड़ी छोड़ भागा, देवदार के 33 स्लीपर जब्त

Tue, 05 Dec 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Dec 2023 07:23 PM IST
सार

वन विभाग कोटखाई की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे गाड़ी में तस्करी करके ले जा रहे देवदार के स्लीपरों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Smuggler tried to crush forest guards, left the vehicle and ran away, 33 devdar sleepers seized
देवदार के 33 स्लीपर जब्त - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले की वन विभाग कोटखाई की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे गाड़ी में तस्करी करके ले जा रहे देवदार के स्लीपरों को पकड़ा है। इस बीच तस्करी में शामिल व्यक्ति ने वन रक्षकों को गाड़ी के नीचे कुचलने की कोशिश भी की। वन विभाग को लकड़ी कटान की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी कंवर रणजीत सिंह ने चार वन रक्षकों को गश्त पर भेजा। वन रक्षकों की टीम सोमवार रात 9:30 बजे से ही गाजटा बीट के अंतर्गत पट्टीढांक में गश्त पर थी। मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे जब तस्कर देवदार के स्लीपरों को पिकअप एचपी 30-2798 में लोड कर रहे थे। वन विभाग ने उन्हें मौके पर ही पकड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन


मगर वन तस्कर फरार हो गए। वाहन चालक ने वन रक्षकों को कुचलने की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गाड़ी से उसका पीछा किया। आरोपी करीब आठ किलोमीटर दूर चलैनर के पास पिकअप को खड़ा कर फरार हो गया। वन विभाग ने 33 देवदार के स्लीपर बरामद किए। इनकी कीमत 6.50 लाख रुपये आंकी गई। विभाग की टीम में वनरक्षक हतिंद्र मोहन, वरिंदर, हरीश और विक्रम शामिल थे। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी रविंद्र ने बताया कि गाडी और लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed