फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smriti irani statement at abvp mission sahasi program shimla

बेटियों को आत्मरक्षा के साथ सिखाने होंगे कानूनी दांव पेच: स्मृति ईरानी

Fri, 02 Nov 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 02 Nov 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
smriti irani statement at abvp mission sahasi program shimla

 राजधानी स्थित ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरवार को सैकड़ों छात्राओं ने आत्मरक्षा के सिखाए पराक्रम का शानदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ‘मिशन साहसी कार्यक्रम’ के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया था।

विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ कानूनी दांव पेच भी सिखाने होंगे, ताकि वे कदम-कदम पर आने वाले कानूनी बाधाओं को आसानी से पार सकें।
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एबीवीपी ने छात्राओं को साहसी बनने का जो प्रशिक्षण दिया है, वह सराहनीय है। कहा कि बेटी का संघर्ष उसके पैदा होने से पहले ही मां की कोख से शुरू हो जाता है, जो जीवन भर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने की पहल की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में यह सबका पहला कदम होना चाहिए, तभी सही मायने में बेटियां सुरक्षित हो पाएंगी। 

smriti irani statement at abvp mission sahasi program shimla

लक्ष्मी से धन लेने की हमारी सभ्यता है अन्नपूर्णा से अन्न लेने की भारतीय संस्कृति है, लेकिन लड़की जब घर से बाहर निकलती है और उसे कोई कुछ कहता है तो आज भी सवाल एक लड़की से ही किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि लड़की किसी भी परिवार की हो, कैसे भी परिधान में हो, समाज में उन्हें सम्मान पाने का हक है। लड़की जब अपराध से लड़ती है तो उसका असल संघर्ष थाने से शुरू होता है जो कि कानून की दहलीज तक जाता है।

इस संघर्ष में लड़की का साहस बनाए रखने के लिए परिवार और समाज को खड़ा रहने के लिए जागरूकता जरूरी है। सरकार लड़कियों को सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लें।

उन्होंने कहा कि इसके लिए एबीवीपी को एक अभियान चलाना चाहिए, जिसमें लड़कियों को थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही कोर्ट में पेश होने के साथ कोर्ट नामा किस तरह से भरना है इसकी जानकारी दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed