फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SMC teachers will get holidays salary by Directorate of Higher Education Himachal

Himachal News: 1000 एसएमसी शिक्षकों को भी मिलेगा छुट्टियों का वेतन, प्रस्ताव बनाने में जुटा निदेशालय

Sun, 29 Oct 2023 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

प्रदेश के स्कूलों में 2555 एसएमसी शिक्षक कार्यरत हैं। करीब एक हजार शिक्षक उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
SMC teachers will get holidays salary by Directorate of Higher Education Himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब एक हजार एसएमसी शिक्षकों को छुट्टियों का भी वेतन मिलेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देशों पर उच्च शिक्षा निदेशालय इस बाबत प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। जनवरी और फरवरी 2023 का शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय छुट्टियों के वेतन का भुगतान कर चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश के स्कूलों में 2555 एसएमसी शिक्षक कार्यरत हैं। करीब एक हजार शिक्षक उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत कार्य कर रहे हैं। इन शिक्षकों को छुट्टियों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। बीते दिनों शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष इस मामले को उठाया था।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशक को इन शिक्षकों को बकाया वेतन के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पहले ही अपने शिक्षकों को यह वेतन दे दिया गया है। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी छुट्टियों के वेतन को तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित है कि नवंबर के पहले सप्ताह में इस बकाया वेतन की अदायगी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed