{"_id":"65be319aa4d8b6bfb108f97b","slug":"smc-teachers-continue-fast-on-eighth-day-if-demands-are-not-met-then-they-will-stop-teaching-work-from-8-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एसएमसी शिक्षकों ने आठवें दिन भी किया क्रमिक अनशन, मांगें नहीं मानी तो 8 से बंद करेंगे शिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एसएमसी शिक्षकों ने आठवें दिन भी किया क्रमिक अनशन, मांगें नहीं मानी तो 8 से बंद करेंगे शिक्षण
Sat, 03 Feb 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:06 PM IST
सार
प्रदेश एसएमसी शिक्षक संघ का शिमला के सीटीओ चौक पर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे शिक्षक बाहर हो रही बारिश-बर्फबारी के बावजूद हवाघर में डटे हैं।
विज्ञापन
एसएमसी शिक्षकों का क्रमिक अनशन जारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश एसएमसी शिक्षक संघ का शिमला के सीटीओ चौक पर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे शिक्षक बाहर हो रही बारिश-बर्फबारी के बावजूद हवाघर में डटे हैं।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष सुनील और प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि बारह साल से एसएमसी शिक्षक अपने नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जिनकी आयु 50 साल से अधिक भी हो चुकी है। बीस फीसदी से अधिक शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी आने वाले कुछ ही सालों में सेवानिवृत्ति होने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने उनको नियमित करने का जल्द फैसला न लिया तो एसएमसी शिक्षक आठ फरवरी से काम छोड़कर पेन डाउन आंदोलन शुरू करेंगे। वे प्रदेश के किसी भी स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन