फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smc teacher service period extended up to one year in himachal

2635 एसएमसी शिक्षकों को मिला सेवा विस्तार, अधिसूचना जारी

Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
smc teacher service period extended up to one year in himachal

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में तैनात 2635 एसएमसी शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने सेवा विस्तार देने की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


एसएमसी शिक्षकों के स्थान पर सरकार नियमित अध्यापक भी नहीं भेजेगी। सरकार ने क्लॉज-10 में छूट को बरकरार रखने का फैसला लिया है। पहली अप्रैल से एसएमसी शिक्षकों के वेतन में 20 फीसदी बढ़ोतरी के आदेश भी लागू हो जाएंगे। 

विज्ञापन

स्कूलों में प्रभावित हो रही थी पढ़ाई

smc teacher service period extended up to one year in himachal

सरकारी स्कूलों में 603 टीजीटी, 775 पीजीटी, 155 जेबीटी, 993 सीएंडवी और 109 डीपीई स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के तहत तैनात किए गए हैं। साल 2012 से नियुक्त इन शिक्षकों को हर साल सरकारें सेवा विस्तार देती आई हैं।

इसी कड़ी में जयराम सरकार ने भी एसएमसी शिक्षकों का सेवाविस्तार एक साल बढ़ा दिया है। शीतकालीन स्कूलों के एसएमसी शिक्षकों का सेवाविस्तार 31 दिसंबर 2018 को समाप्त हो चुका है। फरवरी महीने से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है।

ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। उधर, ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 31 मार्च 2019 को सेवाविस्तार समाप्त होना है। सेवाविस्तार के लिए एसएमसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज रौंगटा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed