{"_id":"6b02f81967215e492c0a08c1","slug":"smart-screens-in-the-capital-are-displaying-distances-to-suburbs-instead-of-parking-information-shimla-news-c-19-sml1002-823890-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में पार्किंग की बजाय उपनगरों की दूरी बता रहीं स्मार्ट स्क्रीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में पार्किंग की बजाय उपनगरों की दूरी बता रहीं स्मार्ट स्क्रीनें
विज्ञापन
शहर के प्रवेशद्वारों पर नगर निगम ने पार्किंग की जानकारी देने के लिए लगाई थीं हाईटेक एलईडी स्क्रीनें, पर्यटकों को मिलनी थी राहत
निगम के दावों की खुली पोल, तीन साल से अटका है प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पर्यटकों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए शहर के प्रवेशद्वारों पर नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर स्मार्ट एलईडी स्क्रीन तो लगा दीं लेकिन इनमें पार्किंग की जानकारी गायब है।
हालत यह है कि तीन साल से स्मार्ट पार्किंग का प्रोजेक्ट फाइलों में अटका हुआ है और मौके पर लगाई गई स्क्रीन पार्किंग की जानकारी देने के बजाय शहर के उपनगरों की दूरी बता रही हैं। शिमला आने वाले हजारों पर्यटकों को सबसे ज्यादा परेशानी पार्किंग तलाशने में होती है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने तीन साल पहले स्मार्ट पार्किंग का प्रोजेक्ट तैयार किया था। दावा किया था कि शहर में प्रवेश करने से पहले ही पर्यटकों को खाली पार्किंग की जानकारी मिल जाएगी। पर्यटक शहर के प्रवेशद्वारों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर पार्किंग की उपलब्धता देखकर ऑनलाइन एप के माध्यम से अपनी गाड़ी के लिए जगह बुक कर सकेंगे। इससे उन्हें शहर पहुंचते ही आसानी से पार्किंग मिल सकेगी। इसके लिए करीब छह महीने पहले शहर के प्रवेशद्वार तारादेवी, तवी मोड़ और ढली में नगर निगम ने हाईटेक एलईडी स्क्रीन लगाई थीं।
दावा किया था कि अक्तूबर तक इन स्क्रीन पर लोगों को शहर की प्रमुख पार्किंग में खाली जगह की जानकारी मिलने लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नवंबर बीतने को है, लेकिन निगम का एप अभी तक तैयार नहीं हुआ है। अब हालत यह है कि स्मार्ट स्क्रीन पर्यटकों को पार्किंग में खाली जगह की जानकारी देने के बजाय शहर के उपनगरों की दूरी और किलोमीटर का ब्योरा दिखा रही हैं। ऐसे में शिमला पहुंचने से पहले पार्किंग की उपलब्धता जानने और अपनी गाड़ी के लिए जगह बुक करने की नगर निगम की योजना अभी भी अधर में है।
विज्ञापन
टूरिस्ट सीजन में फिर झेलनी पड़ेगी परेशानी
खास बात यह है कि विंटर टूरिस्ट सीजन शुरू हो रहा है और बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक निजी वाहनों से शिमला पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को मोबाइल एप के माध्यम से पार्किंग की उपलब्धता देखने और ऑनलाइन भुगतान कर जगह बुक करने की सुविधा मिलनी चाहिए थी लेकिन अभी तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि स्मार्ट पार्किंग की योजना धरातल पर क्यों नहीं उतर रही है, इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
दस से अधिक पार्किंग को स्मार्ट बनाने की थी योजना
नगर निगम की योजना के तहत कार्ट रोड के आसपास की करीब 10 बड़ी पार्किंग को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने की तैयारी थी। इनमें लिफ्ट के पास की दो बड़ी पार्किंग के अलावा छोटा शिमला, संजौली, बस स्टैंड और ढली की पार्किंग शामिल हैं। योजना के अनुसार, इन पार्किंग में खाली जगह की जानकारी रियल टाइम में अपडेट होनी थी। इसके बाद शहर के प्रवेशद्वारों पर लगी स्क्रीन पर यह ब्योरा दिखाया जाना था।