फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smart city project shimla people get wi-fi Facility.

स्मार्ट सिटी बनेगी शिमला, वाई-फाई पर चलाएं इंटरनेट

Mon, 06 Apr 2015 06:11 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
smart city project shimla people get wi-fi Facility.

महानगरों की तर्ज पर राजधानी में सरपट वाई-फाई दौड़ेगा। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को तोहफा देगा। शिमला के अलावा ठियोग, रामपुर, रोहड़ू और रिकांगपिओ भी इस सुविधा से जुड़ेगे।

विज्ञापन


बीएसएनएल ने वाई- फाई हॉट स्पॉट जोन तैयार करने का प्रोजेक्ट बनाया है। साल के अंत तक शहर के बस स्टापों से लेकर सभी टूरिस्ट प्लेस वाई- फाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


शिमला के करीब 30 हजार इंटरनेट उपभोक्ता जल्द ही वाई- फाई के जरिये हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
बीएसएनएल ने वाई- फाई नेटवर्क के विस्तार के लिए देश के चुनिंदा शहरों में 7000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।

शिमला को भी इस प्रोजेक्ट में जोड़ा जा रहा है। वाई- फाई कनेक्टिविटी देने के लिए बीएसएनएल शहर में 40 वाई- फाई हॉट स्पॉट जोन और 150 एक्सेस प्वाइंट बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी क्षेत्र में मिलेगी 3जी इंटरनेट सुविधा

smart city project shimla people get wi-fi Facility.

शहर का करीब 80 फीसदी भाग जोन के दायरे में लाने की योजना है। 2जी और 3जी इंटरनेट उपभोक्ता वाई फाई इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सुविधा का हजारों लोग लाभ उठा सकेंगे।

देश के चुनिंदा शहरों के लिए 7000 करोड़ का प्रोजेक्ट, शिमला शहर को भी किया गया है शामिल बीएसएनएल ने तैयार किया प्रोजेक्ट, इसी साल शुरू होगा काम

वाई- फाई से कवर होंगे ये क्षेत्र
-आईएसबीटी टूटीकंडी, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, ओल्ड बस स्टैंड, लोकल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन

-एचपी यूनिवर्सिटी, एडवांस स्टडी, संजौली कालेज, आरकेएमवी, कोटशेरा कालेज, ताराहाल

-आईजीएमसी, रिपन अस्पताल और कमला नेहरु अस्पताल परिसर

-जाखू मंदिर, संकट मोचन, तारादेवी मंदिर

-उच्च न्यायालय, जिला कचहरी, सचिवालय, विधानसभा

इन स्थानों पर भी दौड़ेगा वाई-फाई

smart city project shimla people get wi-fi Facility.

ढली चौक, ढली टनल, संजौली चौक, संजौली बाजार, लक्कड़ बाजार, रिज, मालरोड लिफ्ट, शेरे पंजाब, गेयटी थियेटर, स्कैंडल प्वाइंट, सीटीओ बिल्डिंग, डीसी आफिस, स्टेट बैंक, बाईपास क्रासिंग, बालूगंज चौक, समरहिल चौक, टूटु चौक, चौड़ा मैदान, टालैंड, खलीनी चौक, बीसीएस बस स्टॉप, विकास नगर बस स्टॉप, पंथाघाटी चौक, कुसुम्पटी बाजार, एसडीए कांप्लेक्स, न्यू शिमला बस स्टॉप (सेक्टर-2), छोटा शिमला चौक, हिमलैंड, ओक ओवर, लोअर बाजार, सब्जी मंडी, गंज बाजार, कुमार हाउस

पांच गुणा बढ़ेगी स्पीड, कीमतें घटेंगी
वाई- फाई से इंटरनेट स्पीड करीब पांच गुणा बढ़ जाएगी। मौजूदा समय में शहर मे 3जी इंटरनेट की स्पीड 2 एमबीपीएस है, वाई फाई जोन में लोगों को 10 एमबीपीएस तक स्पीड मिलेगी।

वाई फाई के जरिये बीएसएनएल बिना स्पेक्ट्रम इंटरनेट सेवा का विस्तार करेगा। खर्चा घटने से इंटरनेट की दरों में भी गिरावट आएगी। खर्च कम होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और इंटरनेट की स्पीड भी पांच गुणा बढ़ेगा। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देने जा रहा है।

सिग्नल की समस्या से मिलेगी निजात

smart city project shimla people get wi-fi Facility.

वाई- फाई जोन में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को कमजोर सिग्नल की समस्या नहीं सताएगी। अच्छे सिग्नल मिलने पर उपभोक्ताओं को दूसरी ओर से फोन पर साफ आवाज सुनाई देगी, कॉल ड्राप भी नहीं होगी।

अकसर देखने में आया है कि सिग्नल की दिक्कत के कारण उपभोक्ता परेशान रहते हैं। बीएसएनएल ऑपटिकल फाइवर के जरिये एक्सेस प्वाइंट पर वाई फाई सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने कहा कि शिमला को वाई- फाई कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया गया प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर आमंत्रित कर लिए जाएंगे। इसी साल के अंत तक शहर में वाई- फाई सुविधा उपलब्ध करवा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed