फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Slips of patients made without CR number in IGMC

Shimla News: आईजीएमसी में बिना सीआर नंबर बनीं मरीजों की पर्चियां

Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Slips of patients made without CR number in IGMC
सर्वर न चलने से मरीजों ने झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

पंजीकरण नंबर लेने के लिए दोबारा काउंटरों के लगाने पड़ेंगे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में सर्वर ठप पड़ गया। इस वजह से शुक्रवार को मरीजों की पर्चियां बिना सीआर नंबर के ही बनानी पड़ीं।


आईजीएमसी में आधी रात को ही सर्वर ठप हो गया था। वहीं शुक्रवार सुबह जब ओपीडी में मरीज पहुंचे तो उन्हें हाथों से ही पर्चियां बनाकर दी गईं। इससे समय ज्यादा लगा जिस कारण मरीज परेशान रहे। आधारित पर्ची पर सीआर नंबर ऑटोमेटिक जनरेट होता है और मरीज के रिकार्ड कंप्यूटर पर दर्ज होता है। टेस्ट फार्म भरने संबंधी कार्यों के भी हाथों द्वारा भरने के कारण जांच करवाने आए मरीज परेशान रहे। आलम यह रहा है कि दिनभर सभी काउंटरों पर मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। सोलन से अस्पताल आई नीलम, कुल्लू के अनिल ने बताया कि मरीज को दाखिल किया है तो पंजीकरण काफी अहम है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि वह अपनी व्यवस्था में सुधार करवाएं। आईजीएमसी में आरकेएस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनमें आईटी के कर्मी भी शामिल हैं। दोपहर बाद जब यह कर्मी वापस आए तो इन्होंने व्यवस्था में सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article