कौशल दिखाने का मौका, पहले पुरस्कार में मिलेंगे पचास हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास निगम के तहत करवाई जा रही कौशल प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार पाने वाले छात्र को 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। उपविजेता को 20 हजार की नकद राशि दी जाएगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 28 अप्रैल को होगी। इसके लिए प्रदेशभर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने प्रेसवार्ता में कहा कि कौशल विकास निगम के तहत 26 से 30 मार्च तक क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिता करवाई गई।
इसमें शिमला, मंडी और कांगड़ा तीन जोन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। तीन जोन से पास नौ अभ्यर्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
यहां होगी इंटरनेशनल प्रतियोगिता
उन्होंने कहा कि अगर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल का अभ्यर्थी पास होता है तो उसे सरकारी नौकरी दिए जाने पर भी विचार किया जा सकता है। कौशल विकास निगम के एमडी राजेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कौशल विकास निगम सितंबर, 2015 से शुरू हुआ है। छात्रों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनित कौशल क्षेत्र
- टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी चयनित कौशल प्रतियोगिता 21 अप्रैल को एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला में होगी
- ब्यूटी एंड वेलनेस चयनित कौशल प्रतियोगिता 21 अप्रैल को आईटीआई सोलन में होगी
- आईटी से संबंधित चयनित कौशल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को सुंदरनगर और 26 को पॉल टेक्निकल हमीरपुर में होगी
- प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग कौशल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को सीआईपीईटी बद्दी सोलन में होगी
- फैशन टेक्नालाजी प्रतियोगिता एनआईएफटी कांगड़ा में 28 अप्रैल को होगी।