{"_id":"6a96be7ba62ffab4820c4eb1","slug":"six-trains-on-the-world-heritage-track-cancelled-until-september-11-and-four-until-september-13-shimla-news-c-19-sml1002-779418-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विश्व धरोहर ट्रैक पर छह ट्रेनें 11 \nऔर चार ट्रेनें 13 सितंबर तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विश्व धरोहर ट्रैक पर छह ट्रेनें 11 और चार ट्रेनें 13 सितंबर तक रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड ने ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते लिया ट्रेनों को रद्द करने का फैसला
गुम्मन-टकसाल के बीच हवा में लटक गया था ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर गुम्मन-टकसाल के बीच क्षतिग्रस्त हुई रेललाइन से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से छह ट्रेनें 11 सितंबर तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा चार ट्रेनों को 13 सितंबर तक रद्द किया है। इसके बाद आगामी फैसला बोर्ड की ओर से लिया जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं इस अवधि में बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को बोर्ड की ओर से मैसेज भेजकर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दे दी गई है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात को हुई बारिश के कारण कालका-शिमला रेललाइन पर गुम्मन-कोटी के बीच पुल नंबर 57 बह गया था। इस कारण यहां ट्रैक हवा में लटक गया। हालांकि बोर्ड की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन इसे पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा। इसे देखते हुए यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से ट्रेनों को रद्द किया है।
तक ट्रेनें रहेंगी रद्द
11 सितंबर तक अप में कालका-शिमला एक्सप्रेस-52457, कालका-शिमला एक्सप्रेस-52453 और हिमालयन क्वीन-52455 रद्द रहेंगी। डाउन में शिमला-कालका एक्सप्रेस-52458, शिमला-कालका एक्सप्रेस-52454 और हिमालयन क्वीन-52456 रद्द रहेंगी। वहीं 13 सितंबर तक अप में कालका-शिमला हिमदर्शन-52459 और शिवालिक एक्सप्रेस-52451 रद्द रहेंगी। डाउन में शिमला-कालका हिमदर्शन-52460 और शिवालिक एक्सप्रेस-52452 नहीं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
कोट
कालका-शिमला रेललाइन में बारिश से हुए नुकसान के बाद ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में खराब मौसम और मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को इसकी जानकारी दी है।
-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल