फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six thousand rupees subsidy will be available for setting up grid connected solar roof top power plant

हिम ऊर्जा: ग्रिड से जुड़ा सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने पर मिलेगी छह हजार रुपये सब्सिडी

Thu, 31 Mar 2022 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Mar 2022 07:46 PM IST
सार

हिम ऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली ठाकुर ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक रूफ  टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट देने होंगे।

विज्ञापन
Six thousand rupees subsidy will be available for setting up grid connected solar roof top power plant
सौर ऊर्जा प्लांट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ग्रिड से जुड़ा सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने पर अब घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट छह हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी। प्रदेश सरकार ने दो हजार रुपये सब्सिडी राशि बढ़ा दी है। सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी देय नहीं होगी। हिम ऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली ठाकुर ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक रूफ  टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट देने होंगे। तीन से 10 किलोवाट तक कुल 48,600 रुपये प्रति किलोवाट चुकाने होंगे।

विज्ञापन


नेट मीटरिंग का खर्च अलग से देय नहीं होगा। इसे कुल मूल्य में सम्मिलित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से प्रदेश के लिए ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ  टॉप पावर प्लांट के लिए 10 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे जनवरी 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। 3 किलोवाट से ऊपर 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत अनुदान भी घरेलू उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed