Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six months' imprisonment and a fine of one lakh for the guilty in a cheque bounce case

Shimla News: चेक बाउंस मामले में दोषी को छह माह की कैद, एक लाख का जुर्माना

Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Six months' imprisonment and a fine of one lakh for the guilty in a cheque bounce case
दोस्ती के नाम पर उधार ली थी रकम, जुर्माना अदा न करने पर भुगतनी होगी दो माह की अतिरिक्त सजा
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) प्रतिभा नेगी शिमला की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में दोषी को छह माह के साधारण कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अदालत ने स्पष्ट किया है कि जुर्माना राशि अदा न करने की स्थिति में दोषी को दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की राशि अपील अवधि पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। मामले के अनुसार सुन्नी निवासी शिकायतकर्ता राम लाल और बजोल गांव निवासी दोषी टेक चंद के बीच दस वर्षों से अच्छे मैत्रीपूर्ण संबंध थे। दोस्ती का हवाला देते हुए टेक चंद ने वर्ष 2021 में समय-समय पर राम लाल से नकद रकम उधार ली थी जो नवंबर 2021 तक 50 हजार रुपये हो गई थी। शिकायतकर्ता ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो दोषी ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए तत्काल भुगतान करने में असमर्थता जताई और जुलाई 2022 तक पैसे लौटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर देनदारी चुकाने के लिए दोषी ने 28 जुलाई 2022 को राज्य सहकारी बैंक की सुन्नी शाखा का 50 हजार रुपये का चेक शिकायतकर्ता को दिया। हालांकि जब राम लाल ने यह चेक बैंक में जमा करवाया तो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण 8 सितंबर 2022 को चेक बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 6 अक्तूबर 2022 को दोषी को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस प्राप्त होने के बावजूद निर्धारित 15 दिनों की अवधि में भुगतान नहीं किए जाने पर रामलाल ने 21 नवंबर 2022 को अदालत में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान दोषी ने उधार रकम लेने और चेक जारी करने की बात स्वीकार की लेकिन बचाव में दलील दी कि वह पैसे लौटा चुका है और सुरक्षा के तौर पर दिए चेक का दुरुपयोग किया है। हालांकि दोषी अपने इस दावे के समर्थन में कोई रसीद या पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सका। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने टेक चंद को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed