फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six huts gutted in fire at sirmour himachal

आग की भेंट चढ़ीं आधा दर्जन झोपड़ियां, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 13 Jun 2018 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 13 Jun 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
six huts gutted in fire at sirmour himachal

पांवटा उप मंडल की ग्राम पंचायत हरीपुरखोल  के देववाला गांव में मंगलवार को अचानक आग की चिंगारी भड़क गई जिससे बस्ती में रहने वाले गुज्जर समुदाय की आधा दर्शन झोंपड़ियां जल कर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका है।

विज्ञापन


अग्निशमन केंद्र पांवटा की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान की है। मंगलवार को हरिपुरखोल के ग्राम देववाला में झोपड़ियों से अचानक आग की लपटें नजर आईं।
विज्ञापन


देखते ही देखते करीब आधा दर्जन झोंपड़ियां आग की चपेट में आ गई। इनमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। पुलिस व अग्निशमन केंद्र पांवटा को सूचित कर दिया गया। आसपास के ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि आग भड़कने से पहले ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  दमकल वाहनों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। एसडीएम एलआर वर्मा व थाना प्रभारी माजरा सेवा सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे।


प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को फौरी सहायता प्रदान की है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि आग से आधा दर्जन झोंपड़ियां जल गईं हैं। टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आगजनी से पीड़ित परिवारों को फौरी सहायता प्रदान की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed