{"_id":"c0df592e3c4cb39a68595b94a1715a8b","slug":"six-has-promoted-ias-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह एचएएस को प्रमोशन, बने आइएएस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह एचएएस को प्रमोशन, बने आइएएस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Jan 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन ही हिमाचल प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन का तोहफा मिला है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में एक जनवरी को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से आदेश जारी दिया गया। लंबे समय से इन अफसरों के प्रमोशन का मामला लटका हुआ था।
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार हिमाचल प्रशासनिक सेवा 1994 बैच के अफसर राजेश शर्मा, राखिल काहलो, संजीव भटनागर, संजीव पठानिया, हिमांशु शेखर चौधरी और डॉ. नरेश कुमार लट्ठ को आईएएस बनाया गया है।
आदेश की प्रति केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को भेज दिया गया है। तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू हो गया है। लंबे समय से इन अधिकारियों के प्रमोशन का मामला लटका हुआ था।
विज्ञापन
उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में 2000 बैच तक के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनाया जा चुका है, लेकिन हिमाचल में अभी तक 1994 बैच तक के अफसर प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। ये सभी अफसर विशेष सचिव रैंक के अधिकारी हैं।
विज्ञापन