फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six Army Training Centers honored for outstanding contribution

शिमला: उत्कृष्ट योगदान पर सेना के छह ट्रेनिंग सेंटर सम्मानित

Thu, 23 Sep 2021 10:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Sep 2021 10:49 PM IST
सार

समारोह में प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन) और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यालय आरट्रैक की ओर से पांच अधिकारियों, पांच जेसीओ और एक सिविलियन एसोसिएट प्रोफेसर को ‘तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Six Army Training Centers honored for outstanding contribution
उत्कृष्ट योगदान पर सेना के छह ट्रेनिंग सेंटर सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) में अलंकरण समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेना प्रशिक्षण कमान जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने की। इस अवसर पर आरट्रैक ने भारतीय सेना के प्रशिक्षण लोकाचार को बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए देशभर के छह प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आरट्रैक के तहत देशभर में 33 श्रेणी ‘ए’ प्रशिक्षण प्रतिष्ठान हैं। यह संस्थान भारतीय सेना और विदेशी मित्र देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण देते हैं। अलंकरण समारोह के दौरान प्रशिक्षण वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए सेना वॉर कॉलेज महू, इंडियन मिल्ट्री अकादमी देहरादून, आर्म्ड कोर सेंटर एंड कॉलेज अहमदनगर, सिमुलेटर डेवलपमेंट डिवीजन सिकंदराबाद, जूनियर लीडर्स अकादमी बरेली और काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वॉरफेयर आदि संस्थानों के कमांडरों और सूबेदार मेजर को जीओसी-इन-सी, आरट्रैक यूनिट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर जी शर्मा भी सम्मानित
समारोह में प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन) और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यालय आरट्रैक की ओर से पांच अधिकारियों, पांच जेसीओ और एक सिविलियन एसोसिएट प्रोफेसर को ‘तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सेना प्रशिक्षण कमान जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला की ओर से जूनियर लीडर्स अकादमी को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। इसके साथ सेना मेडल ब्रिगेडियर जी शर्मा और परमवीर चक्र ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव को भी सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed