फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SIT Probe Manikaran ruckus created by Punjab tourists

Himachal News: मणिकर्ण हुड़दंग मामले में एसआईटी ने मौके से जुटाए साक्ष्य, मिले अहम सबूत

Mon, 13 Mar 2023 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:05 PM IST
सार

मणिकर्ण में हुए हुड़दंग मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
SIT Probe Manikaran ruckus created by Punjab tourists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पिछले दिनों हुए हुड़दंग के मामले में रविवार को एसआईटी ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मंडी रेंज के डीआईजी मधुसूदन शर्मा मामले की जांच को लेकर मणिकर्ण पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा भी मौजूद रहीं। डीआईजी ने मणिकर्ण पहुंचकर लोगों से भी बातचीत की। साथ ही अब तक इकट्ठा किए गए साक्ष्यों का मिलान भी किया गया।

विज्ञापन


एसआईटी के हाथ कुछ अहम जानकारी लगी है, जिसके आधार पर छानबीन को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रविवार को मिली लीड के आधार पर कहा जा सकता है कि जल्द इस मामले में किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकता है। टीम ने मणिकर्ण में जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। गौर रहे कि मणिकर्ण में हुए हुड़दंग मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले कुल्लू पुलिस ही मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोग भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। अभी तक मणिकर्ण में हुड़दंग मचाने वालों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन शर्मा ने कहा कि उन्होंने मणिकर्ण जाकर घटनास्थल का दौरा किया है। जांच के दौरान कुछ लीड मिली है, जिसके आधार पर छानबीन आगे बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए बनाए तीन दल
मणिकर्ण हुड़दंग मामले में रविवार को  उपमहानिरीक्षक मध्य क्षेत्र मंडी मधुसूदन ने मणिकर्ण का दौरा किया। पुलिस के अधिकारियों को अन्वेषण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जांच के लिए विभिन्न राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अगवाई में साइबर विश्लेषण दल, सघन अन्वेषण दल और सूचना दल का गठन किया है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर अन्वेषण जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed