{"_id":"6218e2a538f16d07f536ad82","slug":"sit-action-one-more-arrest-in-the-fraud-case-from-apple-growers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी की कार्रवाई: बागवानों से ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी की कार्रवाई: बागवानों से ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी
Fri, 25 Feb 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:16 PM IST
सार
सेब बागवानों से ठगी के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक और एसआईटी प्रभारी वरिंद्र कालिया ने इसकी पुष्टि की है कि आढ़ती सुनील रतन को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
बागवानों से ठगी के मामले में गिरफ्तारी(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानों से ठगी के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) एक आढ़ती सुनील रतन पुत्र प्रेमा राम को पकड़ा है। सीआईडी सुनील को उद्घोषित अपराधी घोषित करने की तैयारी में थी, मगर इसी बीच वह एसआईटी के हत्थे चढ़ गया। सुनील रतन मूल रूप से घुमारवीं से है। उसे ठियोग और कोटखाई के सेब बागवानों के 12 और 14 लाख रुपये देने हैं। वह ठियोग के गजेड़ी के पास आढ़त खोले बैठा था।
विज्ञापन
सुनील रतन के अलावा उसके दो अन्य साथियों रमेश शर्मा और नवीन नाग ने सेब बागवानों की 50 लाख रुपये के आसपास की देनदारियां देनी थीं। रमेश और नवीन ने तो भुगतान कर दिया, मगर सुनील रतन ने अभी तक नहीं किया है। उस पर करीब 25 सेब बागवानों को ठगने के आरोप रहे हैं। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक और एसआईटी प्रभारी वरिंद्र कालिया ने इसकी पुष्टि की है कि आढ़ती सुनील रतन को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन