{"_id":"658823600db555f1f80111d7","slug":"sirmour-news-under-14-national-hockey-championship-sirmour-four-students-selected-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मानपुर देवड़ा की चार छात्राएं अंडर-14 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मानपुर देवड़ा की चार छात्राएं अंडर-14 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित
Sun, 24 Dec 2023 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:56 PM IST
सार
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जिला ऊना में आयोजित हुई थी। इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चयनित हुई छात्राएं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की चार छात्राएं अंडर-14 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर से एक जनवरी तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में होगी। विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि छात्राओं की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जिला ऊना में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में मानपुर देवड़ा विद्यालय की सात हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया था। इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिला सिरमौर को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के आधार पर मानपुर देवड़ा विद्यालय की चार खिलाड़ी छात्राओं शगुन पुत्री रिंकू राम, प्रियांशी पुत्री मोहन सिंह, नेहा पुत्री वीर सिंह और ईशा पुत्री रमेश का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता 28 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक ग्वालियर, मध्यप्रदेश में आयोजित होने जा रही है।
विज्ञापन
यह छात्राएं माजरा में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने कहा कि मानपुर देवड़ा विद्यालय में विगत वर्ष से ही हॉकी खेल शुरु किया गया है। इतनी कम अवधि में शानदार प्रदर्शन पर चयनित खिलाड़ी छात्राओं के साथ प्रशिक्षक मनीष टंडन बधाई के पात्र हैं।