फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: Landslide on paonta shillai National Highway passengers stuck

Sirmour News: भूस्खलन से पांच घंटे बंद रहा पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे, फंसे रहे यात्री

Mon, 18 Sep 2023 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन/नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन/नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Sep 2023 10:26 AM IST
सार

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 सतौन व कमरऊ के बीच हेवणा और चिलोण के बीच पांच घंटे अवरुद्घ रहा।

विज्ञापन
Sirmour News: Landslide on paonta shillai National Highway  passengers stuck
पांवटा शिलाई हाईवे अवरुद्ध। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनपद सिरमौर में बारिश के चलते कई इलाकों में फिर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जगह-जगह भारी भूस्खलन के चलते पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 सतौन व कमरऊ के बीच हेवणा और चिलोण के बीच पांच घंटे अवरुद्घ रहा। ये एनएच सोमवार तड़के 4:00 बजे बंद हो गया था, जिसे सुबह 9:00 बजे बहाल किया गया।

विज्ञापन


इस बीच कई यात्री सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। हेवणा के समीप सड़क बंद होने से शिमला से चंडीगढ़ जा रही कार में भी लोग घंटों फंसे रहे। दरअसल, रविवार की रात से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जो सुबह 9:30 बजे तक जारी रहा। जिला मुख्यालय नाहन में दोपहर डेढ़ बजे से एक घंटे तक फिर बारिश हुई।
विज्ञापन


रात के समय जिले के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश से जिले की पांच सड़कों पर भी यातायात ठप रहा। देर शाम तक भी शिलाई इलाके की तीन सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार रेणुकाजी-सतौन, चांदनी-कठवार, पिपलाट, बाग हाबड़ा, शकौली सड़कों पर जगह-जगह भारी भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बाग हाबड़ा, पिपलाट और शकौली सड़कें शाम पांच बजे तक भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई थी। लिहाजा, लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बारिश के चलते पांवटा साहिब इलाके में सुबह के समय 48 ट्रांसफार्मर भी विभिन्न क्षेत्रों में बंद रहे।


दोपहर तक बोर्ड ने सभी ट्रांसफार्मरों को बहाल तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। उधर, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने बताया कि सुबह नौ बजे एनएच को जेसीबी मशीनें लगाकर बहाल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed