फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: Hati will protest in Shillai on December 16

Sirmour: अब शिलाई में प्रदर्शन करेंगे हाटी, कुंदन बोले- अधिनियम लागू नहीं होने से केंद्रीय मंत्री भी हैरान

Thu, 07 Dec 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Dec 2023 07:28 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से सकारात्मक सौहार्दपूर्ण वार्ता हाटी मुद्दे को लेकर हुई है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि किस चीज की क्लेरिफिकेशन हिमाचल सरकार चाहती है, जो प्रपोजल हिमाचल सरकार ने भेजी थी। 

विज्ञापन
Sirmour News: Hati will protest in Shillai on December 16
केंद्रीय हाटी समिति - फोटो : संवाद

विस्तार

 हाटी समुदाय के लोग अब 16 दिसंबर को शिलाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। नाहन में निकाली रैली के बाद शिलाई में हक के लिए हाटी लोग अपनी आवाज उठाएंगे। ये बात गुरुवार को पांवटा साहिब में केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कही। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चार माह बाद भी एसटी अधिनियम लागू नहीं होने से केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी हैरान हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से सकारात्मक सौहार्दपूर्ण वार्ता हाटी मुद्दे को लेकर हुई है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि किस चीज की क्लेरिफिकेशन हिमाचल सरकार चाहती है, जो प्रपोजल हिमाचल सरकार ने भेजी थी।

विज्ञापन


उसी के आधार पर बिल ड्राफ्ट हुआ, वही बिल पास किया गया है। लिहाजा, प्रदेश सरकार व उद्योग मंत्री की मंशा भी अब जग जाहिर होती जा रही है। शास्त्री ने कहा कि अन्याय इतिहास में दर्ज होता है। रोड़ा अटकाना अब सहन नहीं होगा। क्योंकि पृथ्वीराज चौहान का जहां पर नाम आता है, वहीं जयचंद का भी नाम लिया जाता है। हाटी समिति ने फैसला लिया है कि हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। नाहन के बाद अब 16 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे शिलाई में विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई की इतना बड़ा काम होने पर सहयोग की जगह नाहन में एनएसयूआई के युवाओं को धरने में शामिल होने से रोका गया। इस अवसर पर केंद्रीय हाटी समिति कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी, जयपाल ठाकुर, रण सिंह चौहान, गुमान सिंह वर्मा, बलबीर सिंह चौहान , बस्ती राम व सुंदर सिंह शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed