{"_id":"644d3712d8289fd62e0c5c83","slug":"sirmour-news-excise-department-s-raid-on-two-industries-of-kalaamb-records-captured-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब के दो उद्योगों पर आबकारी विभाग की दबिश, कब्जे में लिया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब के दो उद्योगों पर आबकारी विभाग की दबिश, कब्जे में लिया रिकॉर्ड
Sat, 29 Apr 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Apr 2023 08:58 PM IST
सार
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के दो उद्योगों में शनिवार दोपहर बाद राज्यकर एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि जिला शिमला, सोलन व सिरमौर की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
उद्योगों में दबिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के दो उद्योगों में शनिवार दोपहर बाद राज्यकर एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि जिला शिमला, सोलन व सिरमौर की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने दोनों उद्योगों से रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। ये कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। जानकारी के मुताबिक जीएसटी और आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु पंवार की अगुवाई में संयुक्त टीम का गठन किया गया। इससे पहले विभाग के कार्यालय में ही दबिश को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। इसके बाद कालाअंब के मोगीनंद और त्रिलोकपुर सड़क पर स्थित दो उद्योगों में दबिश दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अधिकारियों को कुछ ऐसे ऑनलाइन इनपुट मिले थे, जिसमें फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी में बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त की गई। इससे पहले सेंट्रल एक्साइज टीम भी दबिश दे चुकी है। शनिवार को स्टेट एक्साइज टीम ने भी कार्रवाई अमल में लाई। विभाग ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा। बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों ने 300 करोड़ के आसपास फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम का दावा किया है। फिलहाल अधिकारी इस मामले में अभी कुछ जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। बताया कि अभी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन