{"_id":"6488ac665bea1442e4024275","slug":"sirmour-news-ceiling-of-the-male-surgical-ward-of-the-medical-college-fell-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भारी अंधड़ से मेडिकल कॉलेज के मेल सर्जिकल वार्ड की सीलिंग गिरी, बाल-बाल बचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भारी अंधड़ से मेडिकल कॉलेज के मेल सर्जिकल वार्ड की सीलिंग गिरी, बाल-बाल बचे मरीज
Wed, 14 Jun 2023 11:42 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:42 AM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्हें मेल सर्जिकल वार्ड में सीलिंग गिरने की सूचना मिली है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने जायजा लिया।
विज्ञापन
मेल सर्जिकल वार्ड में टूटी सीलिंग और खाली पड़े बिस्तर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मंगलवार देर रात्रि आए भयंकर अंधड़ से मेडिकल कॉलेज नाहन के मेल सर्जिकल वार्ड की सीलिंग गिर गई। इस दौरान वार्ड में दाखिल मरीज और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद वार्ड में अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में मरीज को चोट नहीं आई। सीलिंग गिरने की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचे। साथ ही वार्ड में दाखिल मरीजों को अन्य जगह पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि करीब 9:30 बजे के आस आस पास मेल सर्जिकल वार्ड के एक हिस्से की सीलिंग गिर गई। इस दौरान वार्ड में मरीज भी दाखिल थे। गनीमत यह रही कि जहां पर सीलिंग गिरी उन बेड पर कोई मरीज दाखिल नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन गुप्ता मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले भी इस वार्ड में कई मर्तबा सीलिंग गिर चुकी है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्हें मेल सर्जिकल वार्ड में सीलिंग गिरने की सूचना मिली है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी मरीज को सीलिंग से चोट नहीं आई है। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।