{"_id":"6566f3db7ed362af300b1c7f","slug":"sirmour-news-barat-stuck-in-two-kilometer-long-traffic-jam-in-sirmour-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विदाई के बाद दो किमी लंबे जाम में फंसे दूल्हा-दुल्हन, बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विदाई के बाद दो किमी लंबे जाम में फंसे दूल्हा-दुल्हन, बराती
Wed, 29 Nov 2023 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:49 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय मेले का आखिरी दिन होने के कारण भारी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों व बसों से अपने घर लौट रहे थे लेकिन सड़क बंद होने के कारण सभी लोग कालथ में ही फंस गए।
विज्ञापन
सिरमौर के हरिपुरधार के कालथ के समीप लगा लंबा जाम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेणुकाजी मेले के आखिरी दिन रेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग पर देर शाम भारी जाम लग गया। इस दौरान मेले से लौट रहे 300 से अधिक वाहन दो किमी लंबे जाम में दो घंटे फंसे रहे। इस बीच नाहन से हरिपुरधार आ रही एक बरात में शामिल 50 से अधिक गाड़ियां भी जाम में फंसीं। इससे बरात भी मुहूर्त पर घर नहीं पहुंच सकी। दूल्हा और दुल्हन समेत बरातियों को जाम से दिक्कतें झेलनी पड़ीं। ये बरात हरिपुरधार लौट रही थी।
विज्ञापन
दरअसल, रेणुकाजी-हरिपुरधार सड़क पर कालथ के समीप दीपू कोच की एक बस में शाम करीब पांच बजे अचानक खराबी गई थी। बस ऐसे स्थान पर खराब हो गई थी, जहां से बड़े वाहन निकालना तो दूर दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। अंतरराष्ट्रीय मेले का आखिरी दिन होने के कारण भारी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों व बसों से अपने घर लौट रहे थे लेकिन सड़क बंद होने के कारण सभी लोग कालथ में ही फंस गए। जहां कड़ाके की ठंड में लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
जुगाड़ से खुला जाम
कालथ के समीप बस की प्रेशर पाइप फट गई थी। संगड़ाह से पाइप भी मंगवाई गई लेकिन किसी कारणवश पाइप फिट नहीं हो सकी। शादी वाली गाड़ी में हरिपुरधार के एक मेकेनिक गोपाल भंडारी वहां पहुंचे। भंडारी ने हैंडब्रेक के सहारे गाड़ी को साइड में लगवाकर सड़क को खोल दिया। इससे जाम खुल पाया।
विज्ञापन