फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur News Five brothers celebrate marriage anniversary on the same day

Sirmaur News: पांच भाई एक ही दिन मनाते हैं विवाह की सालगिरह, गिरिपार में 32 सदस्यों का एक साथ रह रहा परिवार

Mon, 13 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा राजपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
राजपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 May 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के नघेता गांव में एक ही परिवार के 32 लोग एक ही छत के नीचे रहते हैं। परिवार के पांच भाइयों की विवाह की सालगिरह भी एक ही दिन आती है। 

विज्ञापन
Sirmaur News Five brothers celebrate marriage anniversary on the same day
गिरिपार के नघेता का 32 सदस्यों वाला संयुक्त परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के नघेता गांव में एक ही परिवार के 32 लोग एक ही छत के नीचे रहते हैं। परिवार के पांच भाइयों की विवाह की सालगिरह भी एक ही दिन आती है।आधुनिक युग में एक तरफ जहां परिवार बिखर रहे हैं और अब छोटे परिवारों का चलन बढ़ रहा है तो वहीं, जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के नघेता गांव का एक संयुक्त परिवार आज लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है। यहां एक ही छत के नीचे 32 लोग एक साथ रहते हैं।

विज्ञापन


परिवार के पांच भाइयों की विवाह की सालगिरह भी एक ही दिन आती है। इस वर्ष इनमें से दो भाइयों की 26वीं, दो भाई की 15वीं और एक भाई की 5वीं सालगिरह है। आजकल की चकाचौंध से दूर ये भाई इस दिन पहाड़ी अंदाज में सालगिरह मनाते हैं। सभी परिवार के सदस्य पैतृक गांव नघेता में एकत्रित होकर दिन भर खेतों में काम करते हैं और शाम को सादे अंदाज में पहाड़ी व्यंजन बना कर सालगिरह मनाते हैं।
विज्ञापन


यह परिवार 32 सदस्यों का सयुंक्त परिवार है। माता-पिता के साथ आठ भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। आठ भाइयों में से पांच भाई की शादी की सालगिरह 12 मई को एक ही दिन आती है। सुरेश कुमार, मितलेश और दिनेश, रीता की शादी 12 मई 1998 को, राजेश, तारा और सुदेश, प्रोमिला का विवाह 2009 और सुभाष और श्यामा का विवाह 2019 में हुआ। इस बार इन्होंने अपनी शादी की सालगिरह में कुछ अलग किया है। उन्होंने दो बीघे का एक खेत बनाया है जिसमें वे अदरक की खेती करेंगे। इनका सयुंक्त परिवार क्षेत्र के लिए मिसाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed