Sirmour: कांग्रेस की चार सीटों पर टिकट फाइनल, पांवटा साहिब सीट पर फंसा पेच
मंगलवार देर शाम जारी पहली सूची में नाहन सीट से अजय सोलंकी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, पच्छाद से इस बार कांग्रेस ने दयाल प्यारी पर दांव खेला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस हाईकमान ने जिला सिरमौर की पांच सीटों में से चार पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मंगलवार देर शाम जारी पहली सूची में नाहन सीट से अजय सोलंकी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, पच्छाद से इस बार कांग्रेस ने दयाल प्यारी पर दांव खेला है। जबकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पच्छाद विस क्षेत्र से सात बार के विधायक रहे गंगूराम मुसाफिर को टिकट देने पर पार्टी हाईकमान की सहमति नहीं बन पाई। इसके साथ-साथ शिलाई सीट से सीटिंग विधायक हर्षवर्धन चौहान और श्री रेणुकाजी से विनय कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
अभी कांग्रेस ने पांवटा साहिब सीट से कोई प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में नहीं उतारा है। इस सीट पर पूर्व विधायक किरनेश जंग का नाम सबसे आगे चल रहा है लेकिन उनके साथ अवनीत सिंह लंबा और हरप्रीत सिंह रतन भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। फिलहाल, पहली सूची में पांवटा साहिब सीट पर पेंच फंस गया है।बता दें कि नाहन सीट पर भी कांग्रेस के टिकट पर दावेदारों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। इस बार भी कांग्रेस हाईकमान ने अजय सोलंकी पर दांव खेला है। अजय सोलंकी ने 2017 के चुनाव में 27,573 वोट हासिल किए थे। वह अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव बिंदल से महज 3,990 वोट से हारे थे।
रेणुकाजी सीट से विनय कुमार 5,160, शिलाई सीट से हर्षवर्धन चौहान 3,125 मतों से विजयी घोषित हुए थे। उधर, पांवटा साहिब की बात की जाए तो इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी से 12,619 मतों से हारे थे, जो मौजूदा समय में सरकार में ऊर्जा मंत्री है।वहीं पच्छाद में पिछले विधानसभा चुनाव में मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप ने अपने प्रतिद्वंद्वी गंगूराम मुसाफिर को 6,427 मतों से पराजित किया था। इस बार कांग्रेस हाईकमान ने इस सीट पर मुसाफिर को टिकट न देकर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुईं दयाल प्यारी को टिकट देकर चुनावी अखाड़े में उतारा है।
बता दें कि सुरेश कश्यप 2019 में लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पच्छाद में हुए उपचुनाव में दयाल प्यारी, रीना कश्यप और मुसाफिर मैदान में थे, जिनमें भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने 22,167 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। जबकि, मुसाफिर को 19359 मत लेकर दूसरे और निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरीं दयाल प्यारी 11,698 मत लेकर तीसरे नंबर पर रही थी।