फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Muslim artisans are adding a touch of joy to the Hindu festival of Dussehra

धार्मिक सौहार्द की मिसाल: नाहन में हिंदुओं के त्योहार दहशरा में खुशियों के रंग भर रहे मुस्लिम कारीगर

Mon, 29 Sep 2025 12:02 PM IST
Krishan Singh पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 12:02 PM IST
सार

रियासतकालीन नाहन शहर के चौगान मैदान में मनाए जाने वाले हिंदुओं के दशहरा उत्सव में एक मुस्लिम परिवार, साल-दर-साल खुशियों के रंग भरने का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
Sirmaur: Muslim artisans are adding a touch of joy to the Hindu festival of Dussehra
हिंदुओं के त्योहार दहशरा में खुशियों के रंग भर रहे मुस्लिम कारीगर। - फोटो : संवाद

विस्तार

धार्मिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए रियासतकालीन नाहन शहर के चौगान मैदान में मनाए जाने वाले हिंदुओं के दशहरा उत्सव में एक मुस्लिम परिवार, साल-दर-साल खुशियों के रंग भरने का कार्य कर रहा है। यह परिवार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाते हुए इस बात का ख्याल रखता है कि दशहरा के खास दिन हिंदू लोग रावण के पुतले को देखकर वैसा ही महसूस करें जैसा कि उन्होंने उसके बारे में सुना और पढ़ा है। दशहरे के दिन जब हिंदू लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में इन पुतलों को जलाते हैं तो उनको भी बहुत खुशी होती है।

विज्ञापन

यहां बात हो रही है उस मुस्लिम परिवार की जो दशहरा से 9-10 दिन पहले नाहन आकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने में जुट जाता है। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थाना कस्बा निवासी मोहम्मद सद्दाम और सलीम अहमद का परिवार पिछले कई साल से नाहन में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव के लिए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर रहा है। इस परिवार के 9 से 10 लोग इन पुतलों को बनाने के लिए सात दिन से नाहन में डटे हुए हैं और देर रात तक कार्य कर रहे हैं। पुतलों के निर्माण के साथ-साथ इनमें आतिशबाजी भरने का कार्य भी यही परिवार कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह उनका बेशक खानदानी पेशा है लेकिन पूरा परिवार इस पर्व में जरूर शामिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा पर होगा 40 फीट ऊंचे रावण का दहन
1621 में बसे ऐतिहासिक नाहन शहर के चौगान मैदान में दशहरा पर 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही 35 फुट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के भी पुतले जलाए जाएंगे। आतिशबाजी और सतरंगी रोशनी के साथ यह पर्व शहर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

विज्ञापन

मुस्लिमों के बिना अधूरी है दशहरे और दिवाली की रौनक
हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दिवाली और दशहरा की रौनक मुस्लिमों के बिना अधूरी ही है। दशहरा पर जहां रावण के पुतलों का निर्माण मुस्लिम कारीगर ही करते हैं। वहीं इस समुदाय के लोग दिवाली पर भी खूब खरीदारी करते हैं और पटाखे भी फोड़ते हैं। नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि दशहरा पर्व पर पुतला निर्माण पर 1.45 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। दूसरी आतिशबाजी और अन्य कार्यों के लिए अलग से बजट खर्च किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed