फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur Cricket Cup will be held in Chaugan ground of Nahan, 64 teams will participate, the winner will get tw

Sirmour News: नाहन के चौगान मैदान में होगा सिरमौर क्रिकेट कप, 64 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेंगे दो लाख

Mon, 22 Jan 2024 03:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 03:16 PM IST
सार

युवा मंडल की ओर से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ उपलक्ष्य पर खेल खेलों नशा छोड़ो, खेलेगा युवा तों नशे से दूर रहेगा युवा थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट-2024 का एलान किया गया। 

विज्ञापन
Sirmaur Cricket Cup will be held in Chaugan ground of Nahan, 64 teams will participate, the winner will get tw
डायनामिक युवा मंडल व सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब - फोटो : संवाद

विस्तार

 डायनामिक युवा मंडल व सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से प्रेस क्लव भवन नाहन में सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि आज युवा मंडल की ओर से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ उपलक्ष्य पर खेल खेलों नशा छोड़ो, खेलेगा युवा तों नशे से दूर रहेगा युवा थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट-2024 का एलान किया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


ओपी ठाकुर ने कहा कि सिरमौर क्रिकेट कप का चौथा संस्करण 24 फरवरी से 29 फरवरी तक नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होगा और क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार, मैन ऑफ द सीरीज 43 इंच एलईडी टीवी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फील्डर सहित लगभग 3.50 लाख रुपये से अधिक पुरस्कार खिलाडियों को दिए जाएंगे। ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समाज में नशे के खिलाफ विशेष जनजागरण अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट आज तक के सिरमौर के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसमें प्रदेश, जिला सहित एवं अन्य राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से भी टीमें भाग लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट में केवल 64 टीमों को ही रखा जाएगा। इसके लिए पंजीकरण 1 फरवरी 2024 से शुरू होगा। जिन टीमों का पंजीकरण पहले होगा, वही इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। योगी ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली दूरदराज की टीमों के लिए ठहरने की मुफ्त व्यवस्था कमेटी की आरे से की जाएगी। इसके लिए टीमों का 1 से 20 फरवरी  के बीच पंजीकरण होना अनिवार्य होगा। योगी ठाकुर ने क्रिकेट खिलाड़ियों से आह्वान किया वह समयानुसार इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अपना पंजीकरण करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed