फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Single window authority meeting: 19 new industries worth 1377 crores approved in Himachal, 2266 will get employment

एकल खिड़की प्राधिकरण बैठक: हिमाचल में 1377 करोड़ के 19 नए उद्योगों को मंजूरी, 2266 को मिलेगा रोजगार

Fri, 03 Dec 2021 10:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 10:46 PM IST
सार

हिमाचल एकल खिड़की प्राधिकरण ने शुक्रवार को 1377 करोड़ के 19 नए उद्योगों को मंजूरी दे दी है। नए उद्योगों में 2266 को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह से पहले सरकार 15 हजार करोड़ के अधिक के निवेश को हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Single window authority meeting: 19 new industries worth 1377 crores approved in Himachal, 2266 will get employment
एकल खिड़की प्राधिकरण बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ में चार इथेनॉल प्लांट और बद्दी में इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाला उद्योग लगेगा। राज्य एकल खिड़की प्राधिकरण ने शुक्रवार को 1377 करोड़ के 19 नए उद्योगों को मंजूरी दी। इनमें 2266 लोगों को रोजगार मिलेगा। दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह से पहले प्रदेश सरकार ने 15 हजार करोड़ के अधिक के निवेश का लक्ष्य रखा है। सिंगल विंडो की 20वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आर्थिक मंदी के बावजूद प्रदेश निवेश को आकर्षित कर रहा है। नालागढ़ के किरपालपुर में एमजी पेट्रोकेम, हाईगेना लाइफ  साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरएसए एनर्जी, भारत स्पिरिट को इथेनॉल के उत्पादन की यूनिट लगाने की स्वीकृति दी है। प्राधिकरण ने शिमला के ठियोग के गजेड़ी में न्यू वजीर चंद फ्रूट्स को सीए स्टोर बनाने, नालागढ़ के गांव खेड़ा निहला में लामी ट्यूब्स को लेमिनेटिड ट्यूब्स और एफएफएस ट्यूब्स का निर्माण के को मंजूरी दी।

विज्ञापन


बद्दी के धर्मपुर में ओकाया इवी को विद्युत वाहनों से संबंधित सामान और उपकरण बनाने के उद्योग को मंजूरी दी है। बद्दी के कालूझंडा में इवेट्स ग्लास एंड पॉलिमर को पैट बोतल, लामी ट्यूब और पीवीसी केबल का निर्माण करने, नालागढ़ के खेड़ा निहला के फ्लैक्सी पैकिंग लि. को प्लास्टिक ट्यूब का निर्माण, बद्दी के भोर्ड के ईर फार्मा को इंजेक्शन और सीरिंज का निर्माण करने, सिरमौर के कालाअंब के जौहरों में जर्मन फार्मूलेशन को टेबलेट, तरल इंजेक्शन और हैंड सैनिटाइजर के निर्माण, कालाअंब के पीपलीवाला में नितिन लीकर्स को आइएमएफ एल और देसी शराब का उत्पादन करने सहित नालागढ़ के अधुवाल में जैन शॉल्स को डाइड फेबरिक के निर्माण के प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की।

विज्ञापन

आठ उद्योगों के विस्तार को मिली मंजूरी

प्राधिकरण ने सोलन के जाबली में कोस्मो फेराइटस को फेराइट कोर, फेराइट पाउडर और ट्रांसफार्मर निर्माण, बद्दी के थाना में नैना पैकेजिंग को कोरोगेटिट बॉक्स का निर्माण,  पांवटा के गोंदपुर में एएस पैकर्ज यूनिट-2 को कार्टन, मोनोकार्टन, लेबल प्लास्टिक कैप्स का निर्माण, बद्दी के बलयाणा में  हिन्दुस्तान यूनिलीवर को साबुन की टिक्किया बनाने, बद्दी के संधोली में मोंडेलेज इंडिया फू ड्स को बोर्नविटा, चॉकलेट उत्पादन की इकाई के विस्तार,  बद्दी के संधोली में मोंडेलेज इंडिया-2 को फाइव स्टार, जेम्स, मौलडेड चॉकलेट के उत्पादन की इकाई के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, जेसी शर्मा, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, निदेशक उद्योग राकेेश प्रजापति और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed