फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Singapure will Help to Make A New Hill town at Jathiya Devi Near Shimla.

सिंगापुर की मदद से शिमला के जाठिया देवी में बसेगा नया शहर, ये सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Singapure will Help to Make A New Hill town at Jathiya Devi Near Shimla.

शिमला के जाठिया देवी में अलग से शहर बसेगा। सोमवार को हिमुडा और सिंगापुर सरकार के बीच एमओयू साइन हुआ। जमीन हिमुडा की होगी, कंस्ट्रक्शन का कार्य सिंगापुर सरकार करेगी। कॉलोनियां बनाने में दोनों की हिस्सेदारी बराबर होगी।

विज्ञापन


हिमुडा के मुख्य अभियंता उमेश शर्मा और सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइजिस के निदेशक केविन चोंग ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री एस इसवार्न, हिमाचल शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ  और हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


जठिया देवी में 450 बीघा भूमि पर सरकार पहला स्मार्ट हिल टाउन विकसित करने जा रही है। प्रोजेक्ट पर 2500 करोड़ का निवेश होगा। सिंगापुर सरकार ने हाल में जठिया देवी में स्मार्ट हिल टाउन विकसित करने में सहयोग देने की सहमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए शहर में दी जाएंगी ये सारी सुविधाएं

Singapure will Help to Make A New Hill town at Jathiya Devi Near Shimla.

इसके बाद हिमाचल और सिंगापुर सरकार के बीच एमओयू साइन करने की तारीख तय हुई। जाठिया देवी की तर्ज पर धर्मशाला, मंडी, सुदरनगर, सोलन और कुल्लू आदि शहरों में भी टाउनशिप बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की है।

मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि जाठिया देवी में अस्पताल से लेकर शॉपिंग मॉल, स्कूल, सिनेमाघर, पार्क, खेल मैदान, पार्किंग सुविधा, सब्जीमंडी, कॉलेज और यूनिवर्सिटी आदि सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोगों को स्मार्ट हिल टाउन में सभी सुविधाएं मिलने से शहरों की ओर नहीं आना होगा। इससे शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। एमओयू साइन होने के बाद सिंगापुर सरकार हिमाचल में निवेश करेगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed