{"_id":"64367ec8d08ea657540fd353","slug":"simran-suicide-case-kins-gherao-police-station-gohar-in-mandi-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमरन आत्महत्या मामला: एसएचओ पर लोगों को थाने से चले जाने, देख लेने और केस दबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमरन आत्महत्या मामला: एसएचओ पर लोगों को थाने से चले जाने, देख लेने और केस दबाने का आरोप
Wed, 12 Apr 2023 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Apr 2023 06:03 PM IST
सार
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वह एसएचओ से मिलने थाना पहुंचे तो वह लोगों को देख थाना से चले गए।
विज्ञापन
थाने का घेराव करते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चच्योट पंचायत के मानसा गांव की सिमरन आत्महत्या मामले में पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस थाना गोहर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ रोष जताया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इस बीच माहौल शोर-शराबे वाला हो गया। पुलिस के जवान लोगों को समझाते और शांत करवाते रहे।
विज्ञापन
परिजनों और लोगों ने बताया कि घटना के 24 दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। परिजनों ने पुलिस पर नाबालिग आत्महत्या मामले की जांच दबाने और आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाना प्रभारी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 17 अप्रैल तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
मृतक के पिता पूर्ण चंद और चाचा परम देव ने कहा है कि 17 अप्रैल से पहले यह मामला सीएम सुखविंदर सुक्खू और डीजीपी संजय कुंडू से उठाकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वह एसएचओ से मिलने थाना पहुंचे तो वह लोगों को देख थाना से चले गए। लोगों ने आरोप लगाया कि 24 दिन हो गए लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मंगलवार को सिमरन के परिजन एसपी मंडी से भी इसी मामले को लेकर मिले थे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
एसपी ने परिजनों को उचित जांच का आश्वासन दिया। उधर बुधवार को फिर परिजन और ग्रामीण गोहर थाना पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। एसएचओ गोहर निर्मल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दी है और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथ्य जुटाने के बाद जो भी हकीकत सामने आएगी उसके तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।