फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   simran suicide case gohar mandi thana prabhari investigation officer tranfer

Mandi News: सिमरन आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी गोहर, जांच अधिकारी बदले

Sat, 15 Apr 2023 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Apr 2023 01:12 PM IST
सार

सिमरन के परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी मंडी सौम्या शाबशिवन ने गोहर पहुंचकर वीरवार को घटना की जांच की थी और सिमरन के परिजनों से उसके घर जाकर मुलाकात की थी।

विज्ञापन
simran suicide case gohar mandi thana prabhari investigation officer tranfer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोहर की चच्योट पंचायत के मानसा गांव के सिमरन आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी गोहर और मामले की तहकीकात कर रहे जांच अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। वीरवार शाम को एसपी मंडी ने दोनों को यहां से हटा दिया है। सिमरन आत्महत्या मामले की जांच में कोताही बरतने पर दोनों पर यह गाज गिरी है। एसपी मंडी की इस कार्रवाई से सिमरन के परिजनों को न्याय की आस जग गई है। एसएचओ निर्मल सिंह की जगह सब इंस्पेक्टर लाल सिंह ने गोहर पुलिस थाना का कार्यभार संभाल लिया है।

विज्ञापन


सिमरन के परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी मंडी सौम्या शाबशिवन ने गोहर पहुंचकर वीरवार को घटना की जांच की थी और सिमरन के परिजनों से उसके घर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद घटना के संबंध में एफआईआर में की गई देरी को लेकर एसपी ने एसएचओ निर्मल सिंह और जांच अधिकारी विनोद कुमार को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


सिमरन के पिता पूर्ण चंद और चाचा परम देव ने आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी बेटी को मौत के लिए उकसाने वाले युवक को गिरफ्तार नही कर रही है। उनका आरोप था कि पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई। इसे लेकर एसपी ने संज्ञान लेते हुए सिमरन आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि एसएचओ गोहर निर्मल सिंह और जांच अधिकारी विनोद कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोहर पुलिस थाना में महिला पुलिस कर्मियों को आदेश जारी किए गए हैं कि स्थानीय स्कूल और कॉलेज की लड़कियों में कॉन्फिडेंस बिल्ट किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed