फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Simplify the process of renewal of lease of shops

Shimla News: दुकानों की लीज रिन्यू करने की प्रक्रिया को सरल कराएं

Wed, 18 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Simplify the process of renewal of lease of shops
कारोबारियों का नगर निगम से आग्रह
विज्ञापन

बोले, निगम से लेकर डीसी दफ्तर के काटने पड़ रहे चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में नगर निगम की दुकानों की लीज रिन्यू करवाने के लिए कारोबारियों को नगर निगम दफ्तर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे परेशान कारोबारियों ने नगर निगम से लीज प्रक्रिया सरल करने की मांग की है।


नगर निगम ने हाल ही में शहर में सैकड़ों कारोबारियों को दुकानों की लीज रिन्यू करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर कई कारोबारी जहां नई लीज पाॅलिसी लाने की मांग कर रहे हैं तो कई ऐसे हैं जो इसे रिन्यू करने के लिए तैयार हैं और नगर निगम दफ्तर पहुंच रहे हैं। इनका कहना है कि लीज एग्रीमेंट तो नगर निगम दफ्तर में हो रहा है लेकिन रेंट एग्रीमेंट के लिए उपायुक्त कार्यालय में तहसीलदार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कारोबारियों की मांग है कि नगर निगम एक ही जगह पर यह सुविधा दे। इसमें जो कारोबारी बुजुर्ग हैं, उन्हें एग्रीमेंट के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न कटवाए जाएं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि नियमों के अनुसार ही लीज रिन्यू की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस बार कोई नया नियम नहीं लगाया है। सत्यापन का काम तहसीलदार ही करते हैं। इसलिए इसे नहीं बदल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article