Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prof. Simmi Agnihotri was her husband's backbone in politics. played an important role in Mukesh's victory.

Himachal: राजनीति में पति की बैकबोन थीं सिम्मी अग्निहोत्री, मुकेश की जीत में निभाई अहम भूमिका

Sun, 11 Feb 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh सुनील जसवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली (ऊना)
सुनील जसवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Feb 2024 05:00 AM IST
सार

प्रो. सिम्मी को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के राजनीतिक कार्यक्रमों में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए अकसर देखा जाता था।

विज्ञापन
Prof. Simmi Agnihotri was her husband's backbone in politics. played an important role in Mukesh's victory.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के राजनीतिक जीवन में प्रो. सिम्मी बैकबोन थीं। प्रो. सिम्मी को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के राजनीतिक कार्यक्रमों में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए अकसर देखा जाता था। आकस्मिक निधन से मुकेश अग्निहोत्री और बेटी आस्था पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रो. सिम्मी हरोली की जनता को अपना परिवार मानती थीं और उनके दुख-सुख में हमेशा खड़ी रहती थीं। विधानसभा चुनाव के दौरान मुकेश अग्निहोत्री जब प्रदेश की राजनीति में पार्टी की जीत को लेकर सक्रिय थे, तो उस वक्त प्रो. सिम्मी और बेटी आस्था ने ही हरोली की जनता से सीधा संपर्क साधे रखा और मुकेश की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रो. सिम्मी का माता चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था थी। विधानसभा चुनाव में मुकेश अग्निहोत्री की धमाकेदार जीत के दौरान प्रो. सिम्मी ने हरोली से पैदल यात्राकर माता चिंतपूर्णी सहित अन्य शक्तिपीठों में शीश निभाया था। वहीं, 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का जागरण रखा हुआ था, मौत के कुछ घंटे पहले वह स्वयं ही माता के जागरण की तैयारियों में जुटी हुई थीं। प्रो. सिम्मी की अंतिम यात्रा के दौरान मुकेश अग्निहोत्री और बेटी आस्था ने पार्थिव देह को कंधा देकर मुखाग्नि दी। उनके आकस्मिक निधन से हरोली सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ जाते हुए रास्ता में तोड़ा था दम 
गत शुक्रवार दोपहर को डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री अपने घर में सोई हुई थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसकी जानकारी बेटी आस्था अग्रिहोत्री ने शिमला में कैबिनेट की मीटिंग ले रहे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को दी। जिसके बाद डिप्टी सीएम के भाई डॉक्टर राकेश अग्निहोत्री गोंदपुर जयचंद पहुंचे और सिम्मी अग्निहोत्री की तबीयत चेक कर अपने अस्पताल ले आएं। जहां से उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाने का फैसला लिया गया। इसी बीच डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी शिमला से वापस घर की लौट पड़े। बताया जा रहा है कि सिम्मी अग्निहोत्री को चंडीगढ़ ले जाते हुए डिप्टी सीएम नंगल में मिल गए और साथ ही आगे चल पड़े। लेकिन सिम्मी अग्निहोत्री अचेत थी। पंजाब के रोपड़ पहुंचने पर सिम्मी अग्निहोत्री की मौत हो गई। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल में ले जाने के बाद डॉक्टरों ने की।

विज्ञापन

पति मुकेश के साथ जाना चाहती थीं शिमला
गत शुक्रवार की सुबह जब डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री शिमला जा रहे थे, तो उनकी पत्नी सिम्मी अग्रिहोत्री ने भी साथ जाने की बात कहते हुए कपड़े बगैरह पैक कर लिए। लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने शाम को वापस घर लौटने की बात कहते हुए मना कर दिया। जिसके चलते सिम्मी अग्रिहोत्री अपने पति मुकेश अग्रिहोत्री के जाने के बाद घर में सो गई थीं।

28 वर्षों से प्रोफेसर के पद पर थीं कार्यरत
डॉ. सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं। उनकी एक पुस्तक ‘इंपावरिंग ट्राइब्स, अ पाथ टू वर्ड्स सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ प्रकाशित हुई है। इसका लोकार्पण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने करीब तीन माह पहले किया था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में डॉ. सिम्मी की रुचि अधिक रही। सिम्मी का जन्म 29 सितंबर 1968 को मंडी शहर में हुआ था। सिम्मी की दो छोटी बहनें हैं। सिम्मी ने एमए और पीएचडी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से की। उनकी शादी 8 अप्रैल 1992 को मुकेश अग्निहोत्री से हुई। सिम्मी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जानी जाती थीं। उन्हें भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर अवार्ड नारी शक्ति पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed