फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Silver medal received for Unclaimed dogs adopt scheme of Shimla mc

शिमला में लावारिस कुत्तों को गोद लेने की योजना को मिला सिल्वर मेडल

Sat, 11 Jan 2020 09:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Silver medal received for Unclaimed dogs adopt scheme of Shimla mc
एमसी शिमला को मिला मेडल - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में लावारिस कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए शुरू की गई नगर निगम की योजना को स्कॉच अवार्ड में देश भर में दूसरा स्थान मिला है। शनिवार को स्कॉच अवार्ड 2020 की घोषणा की गई। इसमें आंध्रप्रदेश को पहला स्थान मिला है। वहीं, शिमला नगर निगम को दूसरा स्थान दिया गया। नई दिल्ली में नगर निगम के वेटरनेरी पब्लिक हेल्थ आफिसर डॉ. नीरज मोहन को इस अवार्ड के लिए सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।स्कॉच अवार्ड ऐसे कामों और योजनाओं के लिए दिया जाता है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए।

विज्ञापन


नगर निगम शिमला ने दो महीने पहले ही लावारिस कुत्तों को गोद लेने की योजना लांच की थी। शहर में करीब ढाई हजार लावारिस कुत्ते हैं। इनमें से करीब सौ कुत्तों को गोद लिया जा चुका है। शहर में लावारिस कुत्तों को गोद लेने पर नगर निगम पार्किंग और कूड़ा शुल्क फीस में छूट दे रहा है। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शिमला नगर निगम की इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोग यदि इस योजना में निगम का सहयोग करते हैं तो शहर से लावारिस कुत्तों का आतंक कम हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed