फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Signboards installed at Bamloi are misleading motorists.

Shimla News: वाहन चालकों को गुमराह कर रहे बैम्लोई में लगे साइन बोर्ड

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Signboards installed at Bamloi are misleading motorists.
शिमला। शहर के कार्ट रोड पर बैम्लोई में चालकों को धुंध, बारिश और बर्फबारी के मौसम में सही राह दिखाने के लिए साइन बोर्ड लगाए हैं लेकिन यह वाहन चालकों को गलत दिशा बता रहे हैं।
विज्ञापन


मोड़ को दर्शाने के लिए पांच-पांच साइन बोर्ड लगाए हैं, जिनकी दिशा गलत हो गई है। इससे वाहन चालक खराब मौसम में गुमराह हो रहे हैं। टिंबर हाउस की ओर से कार्ट रोड पर बैम्लोई की उतराई में ऊपर की ओर मोड़ के साइन बोर्ड लगाए हैं, जबकि आगे उतराई खत्म होने के बाद साइन बोर्ड उल्टी दिशा में लगे हैं। इस तरह बस अड्डे की ओर से आने वाले लोगों के लिए भी इसी तरह के साइन बोर्ड लगे हैं, जिनमें पहाड़ी की ओर मुड़ने के संकेत वाले बोर्ड लगे हैं, जबकि मोड़ उल्टी दिशा में है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप बाली ने कहा कि साइन बोर्ड गलत लगे हैं, तो इन्हें सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article