फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   side story of kangra burglary.

पापा कहते थे, मां ज्वाला को नहीं छोड़ूंगा

Fri, 30 Jan 2015 11:00 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
side story of kangra burglary.

ज्वालामुखी इलाके के एकांत में बसे गंजुए दा बाग के घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति में से धर्मवीर धर्माणी की तो मौके पर ही लुटेरों के हमले से मौत हो गई लेकिन इस घटना के बाद रात को उनकी पत्नी संतोष धर्माणी को होश न आता उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। रात एक बजे हुई इस घटना से शहर के लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक उन्हे संतोष देवी की चीखने की जोर जोर से आवाजें सुनाई दीं तो वे घर की ओर दौड़े। वहां पर बुजुर्ग धर्मवीर का शव पड़ा हुआ था। संतोष की टांग भी जल गई थी। बेडरूम में खून ही खून बिखरा पड़ा था। संतोष देवी अपनी सुध बुध खो बैठी हैं।

विज्ञापन

पंजाब में रहता है बेटा दिग्विजय

side story of kangra burglary.

उनके पुत्र दिग्विजय धर्माणी ने बताया कि उन्हें रात को इस घटना की जानकारी मिली। वह पंजाब में रहते हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद उन्होंने घर की ओर रुख किया। पिछले 20 वर्षों से उनके माता पिता ज्वालामुखी में रह रहे थे। उन्होंने कई बार अपने पिता से आग्रह किया कि वह उनके साथ पंजाब ही चल पडे़ लेकिन उनका कहना था कि ज्वाला मां और इस क्षेत्र के लोगों से उन्हें बेहद प्रेम है इसलिए वह यहीं रहेंगे।

वहीं, अपने आप में क्षेत्र में यह पहला मामला है जिसमें लूट के साथ-2 हत्या भी कर दी गई। पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बन गया है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस घटना पर शक की सूई घर के आसपास रहने वाले प्रवासियों पर भी घिरने की आंशका व्यक्त की जा रही है।

सवाल मांग रहे जवाब

side story of kangra burglary.

क्या लुटेरों ने धर्माणी परिवार के घर और आसपास के इलाके की रेकी की थी। लुटेरों की संख्या कितनी थी। क्या वे जानते थे कि घर में बुर्जुग दंपति अकेले रहते हैं। बुर्जुग दंपति वीरवार सुबह ही पंजाब में पोती की शादी में शिरकत करके वापिस घर पहुंचा था। क्या यह जानकारी लुटेरों को थी या यह संयोग ही था।

लुटेरे बाहरी राज्य के थे या स्थानीय। क्या लुटेरे जानते थे कि बुजुर्ग दंपति के घर के ऊपर स्थित दरवाजा कमजोर है और इसे तोड़कर घर के अंदर आसानी से घुसा जा सकता है। इन सभी बातों पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

व्यापार मंडल का ऐलान ज्वालामुखी रहेगा आज बंद

side story of kangra burglary.

व्यापार मंडल ज्वालामुखी के प्रधान अनीश सूद ने बुजुर्ग धर्मवीर धर्माणी की मौत पर दुख व्यक्त किया। व्यापार मंडल ने ज्वालामुखी बाजार शनिवार को बंद रखने का ऐलान किया है। ज्वालामुखी में जितने भी प्रवासी हैं, उनकी शिनाख्त करने की मांग उन्होंने पुलिस प्रशासन से की है। जो लोग अपने घरों में बिना पहचान पत्र लिए प्रवासियों को पनाह दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

ज्वालामुखी हुआ गमगीन-
गंजूए दा बाग में हुई लूटपाट और हत्या की वारदात के बाद पूरा शहर स्तबध हो गया है। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन, विधायक संजय रतन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला, पंचायत प्रधान रमेश खौला, मंदिर ट्रस्ट सदस्य, नगर पंचायत, प्रेस क्लब ज्वालामुखी, पुजारी सभा, व्यापार मंडल ज्वालामुखी के समस्त सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed