माता-पिता, दादी की मौत से सुध-बुध खो बैठे निशा-सुनील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले में कार हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत से कसेड़ा गांव में मातम में डूब गया है। अपनों के हमेशा के लिए बिछुड़ने के गम में रोते बिलखते परिजनों से कसेड़ा गांव का माहौल गमगीन है। घर से कुछ ही दूरी पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग काल का ग्रास बन गए। माता-पिता और दादी की मौत की खबर सुनते ही रोते बिलखते निशा सुध-बुध हो बैठी। मंगलवार को नागेश्वर महादेव कुड में मृतकों का दाह संस्कार किया गया।
पढ़ें, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की हादसे में मौत
एक ही परिवार की 6 जानें लील गया हादसा, दिल दहला देंगी तस्वीरें
सोमवार और मंगलवार की आधी रात को आल्टो कार हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाएं और दो पुरुषों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में पिता अच्छर सिंह, मां मीरा देवी और दादी पार्वती देवी की मौत से बेटी निशा और बेटे सुनील का रो-रो कर बुरा हाल है। निशा की दो और बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। निशा और उसके भाई सुनील की अभी शादी होनी है।
शोक में गांव में नहीं जला किसी भी घर का चूल्हा
कसेड़ा गांव के स्वामी राम ने बताया कि अच्छर सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर जेपी कंपनी दिल्ली में नौकरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। सोमवार को परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में शरीक होने के लिए भगेड़ गांव गए थे। रात को शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, गांव से कुछ ही दूरी पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार गिरने का पता लगने पर साथ लगते भगेड़, सिलह, खुड्डी और कोलंग के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे।
परिजनों का ढांढस बांधते के लिए लोगों का तांता हुआ है। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जला। हादसे में मारे गए अच्छर सिंह, सत्या देवी, मीरा देवी, बबली देवी, पार्वती देवी और श्याम लाल का दाह संस्कार किया गया। पंचायती राज संगठन के सचिव प्रेम नाथ ठाकुर और प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव विमला चौहान आदि लोगों ने हादसे पर गहरा शोक जताया है।