फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sick elderly brought on the chair up to the road, died before reaching hospital

कुर्सी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया बीमार बुजुर्ग, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

Sat, 26 Sep 2020 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, न्यूली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, न्यूली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Sick elderly brought on the chair up to the road, died before reaching hospital
बुजुर्ग को कुर्सी पर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले में सैंज घाटी की अति दुर्गम पंचायत शांघड़ में सड़क सुविधा न होने से एक बुजुर्ग ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। ग्रामीण मरीज को उपचार के लिए कुर्सी पर उठाकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक निहारनी ले आए। यहां से एक गाड़ी में बैठाकर सैंज की ओर रवाना हुए लेकिन चार किलोमीटर आगे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे धारा लपाह गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग मने राम की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीण उन्हें कुर्सी पर उठाकर निहारनी ले आए। यहां से एक गाड़ी में बैठाकर सैंज की ओर रवाना हुए लेकिन मने राम को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन


ग्रामीण कोम दत्त, पृथ्वी सिंह, संजीव सिंह, प्रकाश ठाकुर, मोहन लाल, बीर सिंह, पुणे राम, मोती राम और प्रभात कुमार ने बताया कि पंचायत के कई गांवों में न तो सड़क सुविधा है और न ही स्वास्थ्य केंद्र। कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क तक नहीं है। कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे कुर्सी या पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष समस्याओं को कई बार रखा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा न करने पर अब पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। उधर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि लपाह गांव की सड़क के लिए सर्वे कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed