फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shyamrangam play staged at Gaiety Theatre

Shimla News: गेयटी थियेटर में श्यामरंगम नाटक का मंचन

Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shyamrangam play staged at Gaiety Theatre
शिमला। शौर्यागेट संस्था की ओर से सोमवार को गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में श्यामरंगम नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन और निर्देशन शौर्यवीर सागर ने किया। कहानी एक ऐसे चोर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो चोरी के इरादे से एक घर में दाखिल होता है। घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे विवाद, तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं को देखकर उसकी सोच बदल जाती है। इसके बाद वह चोरी करने के बजाय परिवार के रिश्तों को बचाने और उन्हें टूटने से रोकने की कोशिश में जुट जाता है। चोर माधव श्यामरंगम की अपनी जिंदगी का अतीत भी सामने आता है। इसके जीवन में लिए एक गलत फैसले का असर उसके परिवार को लंबे समय तक झेलना पड़ा।
विज्ञापन


नाटक में संदेश दिया है कि कठिन परिस्थितियों के बीच इंसान अपने रिश्तों और जीवन को किस तरह बचा सकता है। नाटक में शौर्यवीर सागर ने चोर माधव श्यामरंगम की भूमिका निभाई। नीरज रघुवंशी ने मोहित, रितु ने मीना, आशुतोष शर्मा ने प्रमोद, धीरज रघुवंशी ने जुगनू और दिव्या सागर ने गंधर्वा का किरदार निभाया। राम प्रसाद यादव ने राजू, हर्षेंद्र मेहता ने आलोक और देवेन शर्मा ने नंदलाल दीक्षित की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article