फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shrikhand Mahadev Yatra will be from 15th to 25th July in himachal

इस दिन से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, यहां जानिए पंजीकरण की अंतिम तिथि

Mon, 01 Jul 2019 05:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Shrikhand Mahadev Yatra will be from 15th to 25th July in himachal
- फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। पंचायत समिति सभागार आनी में सोमवार को श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक हुई। एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि श्रीखंड महादेव यात्रा 15 से 25 जुलाई तक होगी। यात्रियों को 10 से 14 जुलाई तक निरमंड तहसील कार्यालय में पंजीकरण करवाना होगा।

विज्ञापन


इससे पहले यात्रियों को शारीरिक जांच प्रमाण पत्र दिखाना होगा। श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट को अधिक मजबूत बनाने और यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए ट्रस्ट के खाता नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। यात्रा पर जाने वालों से 150 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से श्रीखंड महादेव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


बैठक में विधायक किशोरी लाल सागर, एसडीएम चेत सिंह, तहसीलदार नीरजा शर्मा, बीडीओ मनमोहन सिंह, डीएफओ चंद्रभूषण, डीएसपी तेजिंद्र वर्मा, कारदार पुष्पेंद्र शर्मा, गोबिंद प्रसाद शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्र, देवराज कश्यप, अशोक गिरी, एमडी अकेला, एसएल पाठक, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन पासंग नेगी, प्रदीप ठाकुर, बिंदु बाला, कुलवंत कश्यप, जगदीश चंद, राजेश कुमार, हेमंत शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से अधिक आयु के लोग ही जा पाएंगे यात्रा पर

Shrikhand Mahadev Yatra will be from 15th to 25th July in himachal

डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने निर्णय लिया है कि इस बार श्रीखंड यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की आयुसीमा निर्धारित की गई है। 15 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री ही यात्रा कर सकते हैं। अधिक उम्र के लोगों को उनकी फिटनेस देखकर यात्रा की अनुमति दी जाएगी। वन विभाग को पैदल रास्तों को एक सप्ताह में ठीक करने के आदेश दिए गए हैं। 

नशे पर रहेगा प्रतिबंध, पुलिस लगाएगी नाके
विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा में देशभर के यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा निश्चित की जाएगी। यात्रा के दौरान नशे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस निरमंड से बेस कैंप तक नाके लगाएगी। बैठक में विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed