फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shri Ram Katha begins at Radha-Krishna temple

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीराम कथा शुरू

Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha begins at Radha-Krishna temple
शिमला। राजधानी के गंज बाजार में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। शाम 4:00 बजे से शुरू हुई कथा के पहले दिन कथाव्यास उमा कांत शास्त्री ने भगवान श्रीराम के अवतरण और उनके दिव्य चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक आदर्श राजा ही नहीं बल्कि मर्यादा, सत्य, करुणा और धर्म के सर्वोच्च प्रतीक हैं। श्रीराम कथा मानव जीवन को सदाचार, कर्तव्यनिष्ठा और पारिवारिक मूल्यों का मार्ग दिखाती है। इस दौरान सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद और प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने माल्यार्पण कर कथावाचक का स्वागत किया। कथा का आयोजन 6 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article