{"_id":"6321e66e5bc32f0cc645c761","slug":"shredding-of-notes-have-been-supplied-from-patiala-punjab-revealed-in-police-initial-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: पंजाब के पटियाला से सप्लाई हुई है नोटों की कतरनें, पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: पंजाब के पटियाला से सप्लाई हुई है नोटों की कतरनें, पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा
Wed, 14 Sep 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:05 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनको इस मामले में कोई खास जानकारी नहीं है। मामले की जांच सोलन पुलिस ही कर रही है। कहा कि सोलन पुलिस की सूचना पर भुंतर पुलिस सब्जी मंडी भुंतर गई थी।
विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में नोटों की कतरनें।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अब हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी में बड़े पैमाने पर नोटों की कतरनें पाई गईं और पैकर अनार के बाक्स में इसे पैक करते हुए मिले हैं। शुरुआती जांच में ये कतरनें पंजाब के पटियाला से सप्लाई होने की बात सामने आई है। इससे पहले सोलन की सब्जी मंडी में अनार की पेटियों से नोटों की कतरनें मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
इसमें पाया गया कि किसी ठेकेदार की ओर से नोटों की कतरनें अनार की पैकिंग के लिए खरीदी गई हैं। वहीं, सोलन में अनार की पेटियों में मिले 100, 200 और 500 के नोटों की कतरनों की सूचना सोलन पुलिस ने भुंतर पुलिस को दी और भुंतर पुलिस की टीम सब्जी मंडी भुंतर पहुंची। जहां उन्होंने कतरनों के सैंपलों को अपने कब्जे में लिया और पटियाला से की गई सप्लाई कि बिल भी अपने कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनको इस मामले में कोई खास जानकारी नहीं है। मामले की जांच सोलन पुलिस ही कर रही है। कहा कि सोलन पुलिस की सूचना पर भुंतर पुलिस सब्जी मंडी भुंतर गई थी। पता चला है कि नोटों की कतरनें पटियाला से सप्लाई हुई हैं। पुलिस ने इसके सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन